Pravasi Bharatiya Divas 2023: घर से निकलने से पहले जान लें इंदौर का ट्रैफिक प्लान, देखें परिवर्तित रूट

State Congress Committee's bicycle rally.

Traffic plan in Bhopal changed

इन रास्तों पर जाने से पहले ध्यान रखें

  • एयरपोर्ट से बिजासन, सुपर कॉरिडोर, लव-कुश चौराहा, एमआर-10 होते हुए बीसीसी तक लेफ्ट लेन सामान्य ट्रैफिक के लिए प्रतिबंधित है।
  • सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 तक लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • सांवेर से भारी माल वाहन शिप्रा से बायपास होते हुए निकलेंगे।
  • एयरपोर्ट से शहर की ओर आने-जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस-टी से मरीमाता चौराहा से आ-जा सकेंगे।
  • सांवेर तरफ आने वाले वाहन एमआर-10 तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। सीधे बाणगंगा एवं एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे।
  • उज्जैन आने-जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा, लवकुश चौराहा होते हुए चलेंगे।
  • बसें रेडिसन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये पीपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना से आ-जा सकेंगी।

12 जनवरी तक इन रूट पर जाने से बचें

आज से शुरू होने वाले इस सम्मेलन को लेकर पूरे शहर में ट्रैफिक की अलग से व्यवस्था की गई है। लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसलिए एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक महेशचंद जैन के नेतृत्व में रुटों में बदलाव किया गया है।

  1. बायपास के दस्तूर गार्डन से बीसीसी तक
  2. विजय नगर से बीसीसी तक
  3. विजय नगर से राजबाड़ा तक
  4. विजय नगर से 56 दुकान तक
  5. विजय नगर से खजराना तक
  6. विजय नगर से लालबाग तक

ट्रैफिक अधिकारियों के मुताबिक, 7 जनवरी से अतिथियों का आना शुरू हो चुका है। इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए 7 से 12 जनवरी तक सुपर कॉरिडोर से एमआर 10 होते हुए बायपास तक की रोड पर सामान्य यातायात बंद कर दिया गया है। बायपास से एमआर 10 होते हुए एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात चालू रहेगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews