
Indore News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को इंदौर आने वाले हैं, जहां होने वाले रोड शो को लेकर सुरक्षा के कड़े और पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। बता दें कि 2 हज़ार से ज़्यादा का पुलिस बल पूरे समय मौके पर मौजूद रहेगा। यह रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर राजबाड़ा पर समाप्त होगी। इस दौरान अहिल्या प्रतिमा पर प्रधानमंत्री द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।
CCTV कैमरे से होगी निगरानी
बता दें कि सुरक्षा को देखते हुए CCTV कैमरे भी लगाएं गए हैं। वहीं, राजबाड़ा के आसपास इमारत पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी मीडिया से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर पार्टी स्तर से भी पूरी तैयारी की जा चुकी है। जगह-जगह पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”883928314″]
जनता में भी दिख रहा उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता और यहां की जनता में भी उत्साह है। गौरव रणदिवे ने मीडिया से बात करते यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। प्रधानमंत्री का यह दौरा इंदौर की 9 विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने में कामयाब होगी माना जा रहा है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

