इंदौर में कैदी की हुई मौत, कुख्यात रामसुमिरन के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाये आरोप

इंदौर में कैदी की हुई मौत, कुख्यात रामसुमिरन के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाये आरोप

इंदौर, आकाश धोलपुरे

जिला जेल में फिर से एक मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिला जेल प्रबंधन पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप भी लगाया है। जिले के कुख्यात भूमाफिया रामसुमिरन कश्यप की देर रात इंदौर के जिला जेल में मौत हो गई। रामसुमिरन पर कई गंभीर अपराधो के मामले में जेल में बंद था। वही परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है।

जेल प्रशासन ने शव को एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की सूचना जेल प्रशासन ने परिजनों को सुबह चार बजे दी। इस बात पर परिजनों ने मर्च्युरी पहुंचकर जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें दिल की बिमारी थी और परिजनों ने कई बार लिखित में जेल विभाग को कहा भी था कि उनका इलाज निजी अस्पताल में करवाया जाये, लेकिन जेल विभाग ने एक ना सुनी वही परिजनों से पैसे की मांग भी की।

परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने कहा था पैसे दे दो हम रिपोर्ट ऐसी बना देंगे की उनकी जमानत हो जाएगी।कई बार आग्रह करने के बाद भी जेल प्रशसन ने एक नहीं सुनी। बता दे की मृतक रामसुमिरन काश्यप कुख्यात भूमाफिया है और उस पर कई गंभीर मामले भी दर्ज है। वो EOW सहित अन्य मामलों में पिछले दो साल से जेल में बंद था फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews