जेल में कैदी को नग्न कर जूते का हार पहनाया, जुलूस निकाला

जेल में कैदी को नग्न कर जूते का हार पहनाया, जुलूस निकाला

INDORE JAIL NEWS : इंदौर की केन्द्रीय जेल में बलात्कार एवं हत्याकांड की आजीवन कारावास काट रहे खंडवा निवासी बबलू को नग्न कर जूते का हार पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जेल प्रहरी ने बताया कि बबलू की बैरक के पास गढ्ढा खोदा तो उसमें एक थैली मिली। थैली में तंबाकू की पुडिया और नौ हजार एक सौ रूपये मिले थे। जेलर ने बबलू को जेल की चौक में बुलाकर नग्न किया और जूतों की माला पहना दी। इसके बाद ढोल-ढमाके के साथ उसका जुलूस निकाला।

आयोग का संज्ञान 

बबलू का कहना है कि वह पैसा और तंबाकू एक साल पहले लाया था। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, जेल मुख्यालय, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर घटना से संबंधित सीसीटीव्ही फुटेज सुरक्षित कर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews