
Indore News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में विधायक प्रतिनिधि के द्वारा एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की घटना का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। घटना को लेकर टंट्या मामा चौराहा पर कृत्य करने वाले के पुतले को फाँसी पर लटकाया गया और जमकर नारेबाजी की गई।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
इंदौर में देर शाम युवा कांग्रेस द्वारा आरोपी प्रवेश शुक्ला के पुतले को फांसी दी गई पुतले को फांसी देने के पहले जमकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री शेम-शेम की नारेबाजी की गई वही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रमीज खान ने कहा कि बड़ी शर्मसार घटना बीजेपी के प्रतिनिधि ने की है।
[dgv_vimeo_video id=”842558609″]
ऐसे आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए और इस घटना को लेकर आज युवा कांग्रेस ने आरोपी के पुतले को फांसी देकर अपना विरोध जताया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”842558941″]
