
Indore News : मध्य प्रदेश का इंदौर जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना ही रहता है। इसी कड़ी में MP पुलिस के आरक्षक जितेंद्र सिंह तंवर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्मी किरदार SP शेखावत के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। वहीं, लोग इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला। जिसमें आरक्षक ने अपनी पर्सनालिटी को पुष्प राज के किरदार एसपी शेखावत की तरह ढाल लिया है। फिलहाल, आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
फिल्मी किरदार में आया नजर
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरक्षक ने एकदम शेखावत के लुक को अपनाया हुआ है। वह उसी अंदाज में बिना हेलमेट बाइक चलाते और वर्दी में सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, फिल्मी डायलॉग पर एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे अब तक कई बार देखा जा चुका है।
[dgv_vimeo_video id=”1048852684″]
एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पुलिस की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने बताया कि हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया और सिगरेट पीने के लिए नगर निगम ने स्पॉट फाइन लगाया है। साथ ही आरक्षक तंवर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एडिशनल डीसीपी ने आगे यह भी कहा कि आरक्षक को अब ट्रैफिक और साइबर अवेयरनेस के लिए काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1048852015″]
सोशल मीडिया में मची हलचल
वहीं, आरक्षक का मामले को लेकर कहना है कि उसने ऐसा कोई वीडियो नहीं बनाया और ना ही अपनी प्रोफाइल से अपलोड किया है। बता दें कि इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई है।
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



