दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे की तैयारी, 4 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन, जानें टाइम-टेबल

mp railway

Indian Railways : आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से 4 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। चार नई ट्रेनों सहित पश्चिम रेलवे द्वारा करीब दर्जनभर ट्रेने अतिरिक्त चलाने की तैयारी की जा रही है। इनमें दो ट्रेनें इंदौर स्टेशन से होकर गुजरेगी। बता दें कि अगले एक सप्ताह बाद दीपावली के 5 दिवसीय त्यौहार के लिए आवागमन बढ़ जाएगा। जिसके कुछ दिनों बाद ही उत्तर भारत का प्रमुख त्यौहार छठ के लिए भी इंदौर तथा आसपास के क्षेत्र में बसने वाले कई परिवार यूपी तथा बिहार जाते हैं, जिससे ट्रेनों में यात्रियों का अतिरिक्त दबाव रहता है।

MP rail news

जानें टाइम-टेबल

त्यौहारी सीजन की मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा पहले भी कुछ विशेष ट्रेनों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद एक बार फिर चार और अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने इनकी सूची और टाइम-टेबल भी सार्वजनिक किया है।

  • मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज (साप्ताहिक) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 12 से 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को मुंबई से चलेगी तथा 13 नवंबर से 27 नवंबर तक कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान करेगी।
  • इसी तरह इंदौर- भिवानी स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन 3 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को इंदौर से भिवानी के लिए चलेगी तथा 4 नवंबर शनिवार से 30 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार भिवानी से इंदौर के लिए चलेगी।
  • इसके अलावा, इंदौर-पुणे स्पेशल (साप्ताहिक) भी आज यानि 1 नवंबर, बुधवार सुबह 11.15 बजे से 27 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
  • वहीं, पुणे से 2 नवंबर गुरूवार से 28 दिसंबर तक प्रत्येक गुरूवार इंदौर और पूणे के बीच चलेगी।
  • एक अन्य ट्रेन बलसाड भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) 2 नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक गुरूवार को बलसाड से तो 3 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को भिवानी से चलेगी।

यात्रियों की सुविधा को रखा जाता है ध्यान

रतलाम रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी ट्रेनों में फर्स्ट एसी, 2 टीयर एसी, 3 टीयर एसी, स्लीपर श्रेणी और सामान्य श्रेणी के कोच (Coaches) उपलब्ध रहेंगे। यह विभिन्न यात्रा वर्गों के लिए विकल्प प्रदान करेगा। यह आमतौर पर त्योहारों के दौरान यात्रियों की ज्यादा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चलाई जाती हैं, ताकि लोग अपने परिवारों और प्रियजनों के पास पहुंच सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews