Viral Video : बारिश ने खोली रेलवे की पोल, अवंतिका एक्सप्रेस की छत से टपकने लगा पानी, जांच के आदेश जारी

Viral Video

Viral Video : बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में सड़कों पर जलभराव के साथ-साथ घर में पानी रिसेने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती है। लेकिन हाल ही में अवंतिका एक्सप्रेस में पानी रिसने की जानकारी सामने आई हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों को अपने सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर Viral Video

[dgv_vimeo_video id=”839682252″]

दरअसल, एक यात्री ने कोच में पानी रिसने का वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेल प्रशासन एक्शन लेते हुए तुरंत उसे ठीक करवाने का फैसला किया। वहीं यात्री से भी बातचीत की। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात मुंबई से रवाना होने के बाद अवंतिका एक्सप्रेस के एसी कोच के एयर कंडीशनिंग वेंट से तेजी से पानी टपक रहा था।

जहां पानी टपक रहा था वहीं यात्रियों की सीट भी मौजूद थी। सभी यात्री रात के वक्त सो रहे थे ऐसे में अचानक पानी गिरने लगा जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनका सामान पूरी तरह से भीग चुका था। यात्रियों ने सीट के नीचे बैठकर अपना सफर तय किया। इस वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियां भी हुई।

इसकी शिकायत यात्रियों ने रेल मंडल को भी की। जिसके बाद ट्रेन जैसे ही इंदौर पहुंचीं तो तुरंत उस के एसी कोच को अलग किया गया। इस मामले को लेकर रेल प्रशासन जानकारी में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि अवंतिका एक्सप्रेस के रेट का रखरखाव रतलाम मंडल के इंदौर डिपो में ही होता है। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी जिम्मेदारी डिपो की होती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews