इंदौर में लगातार 4 दिनों से बारिश का दौर जारी, देपालपुर में हुई सबसे अधिक वर्षा

weather update

Indore Weather Update : काफी लंबे समय बाद पिछले 3-4 दिनों से फिर बारिश का दौर जारी है। इस मानसून सत्र में आज सुबह 9 बजे तक जिले में 872 मिमी बरसात हो चुकी है जबकि पिछले 3 दिनों में 66.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। इंदौर जिले में मानसून सत्र में अब तक 872 मिलीमीटर (34.88 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 829.9 मिलीमीटर (33 इंच) औसत बारिश दर्ज की गई थी।

यहां इतनी हुई बारिश

कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 1 जून 2023 से आज सुबह 9 बजे तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 766.7 मिमी, महू में 770 मिमी, सांवेर में 973 मिमी, देपालपुर में 1208 मिमी, गौतमपुरा में 759.2 मिमी और हातोद में 754.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 1039.4 मिमी, महू में 771 मिमी, सांवेर में 820.7 मिमी, देपालपुर में 911.8 मिमी, गौतमपुरा में 690.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

पिछले साल से इस सितंबर में अधिक वर्षा

गत वर्ष सितंबर माह के पिछले 8 दिनों में कुल 2.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई थी जबकि इस वर्ष बरसात औसत 66.4 मिमी. है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का मौसम बना हुआ है। अगले 24 घंटो में सितंबर माह में बरसात का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews