Indore News: महाराणा प्रताप और छत्रसाल की जयंती के अवसर पर निकाली गई रैली, कुल्हड़ से बनाई अनोखी तस्वीर

Indore News: महाराणा प्रताप और छत्रसाल की जयंती के अवसर पर निकाली गई रैली, कुल्हड़ से बनाई अनोखी तस्वीर

Indore News : इंदौर में आज महाराणा प्रताप और छत्रसाल की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा करणी सेना और अन्य राजपूत समाज के संगठनों द्वारा सुबह महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शुक्ला के बापट चौराहा से रैली निकालकर सरस्वती माता की रैली पहुंची और वीर छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया।

रैली का आयोजन

बता दें कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शाम 4 बजे से को बड़ा गणपति से संजय सेतु तक एक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में घोड़े, बग्गी, रथ और राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होगें। महासभा के दीपेंद्र सिंह सोलंकी, गोविंद परिहार और पप्पू ठाकुर ने बताया कि छतरी महासभा द्वारा किया जा रहे आयोजन में अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। महासभा द्वारा अन्य समाज संगठनों के प्रतिनिधियों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

कुल्हड़ से बनाए महाराणा

वहीं, इंदुपुरी शिव मंदिर के पास आज सुबह मिट्टी के कुल्हड़ों से महाराणा प्रताप की तस्वीर बनाई गई है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता मोहित वर्मा ने दावा किया है कि मिट्टी के कुल्हड़ से यह विश्व की सबसे बड़ी तस्वीर बनाई गई है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews