पितरेश्वर धाम में मनी दिवाली, कैलाश बोले- ‘कांग्रेस को भगवान ने दी सद्बुद्धि, देर आये दुरुस्त आये’

पितरेश्वर धाम में मनी दिवाली, कैलाश बोले- ‘कांग्रेस को भगवान ने दी सद्बुद्धि, देर आये दुरुस्त आये’

इंदौर, आकाश धोलपुरे 
अयोध्या में रामजन्मभूमि के शिलान्यास के कुछ ही घण्टे बाद इंदौर में दीपावली जैसा उत्साह मनाया गया। इंदौर के पितरेश्वर धाम में स्थित विश्व की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा के सामने जमकर आतिशबाजी की गई। वही डेढ़ लाख दीपकों को भी प्रज्वलित कर जमकर उत्साह मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम ने आज एक अच्छी बात कही की भगवान राम सबके है और हमारी तो इतनी व्यापक कल्पना है कि पेड़ पौधों और जीव जंतु की कल्पना की और हमारे यहां पेड़ो की भी पूजा होती है ये मानकर की इसमें परमात्मा है और कांग्रेस के लोगो को भी भगवान ने सद्बुद्धि दी है, हम उनका स्वागत करते है देर से आये लेकिन दुरुस्त आये।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये गर्व की बात है कि इंदौर स्थित पितरेश्वर धाम की ओर से राम जन्मभूमि न्यास को 11 किलो की चांदी की ईंट बनाकर सौंपी गई। उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि इंदौर के नीरज याग्निक ने एक दिन में लगातार 700 किलोमीटर सायकिल चलाकर शिला अयोध्या में सौंपी है। बता दे कि यात्रा के 250 किलोमीटर नीरज याग्निक ने अगले दिन पूरे किए और वो खुद भी इस यात्रा को ऐतिहासिक मानते है। इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने भी सायकिल पर सवार होकर नीरज याग्निक की तारीफ की और कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है।

कुल मिलाकर इंदौर के पितरेश्वर धाम में आज दीपावली मनाई गई और ये ही उत्साह शहरभर में देखा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews