इंदौर में नौकरी देने के बहाने से युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किया को गिरफ्तार

indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में युवती को नौकरी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। जहाँ पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फोटो वीडियो वायरल करने वाले मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले की छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में रानीपुर क्षेत्र स्थित असलम नामक एक युवक ने एक युवती से दोस्ती की उसके बाद अपने वहां पर काम का लालच देकर उसे अपनी दुकान पर रोजगार दिया लेकिन उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर व्यापारी असलम ने दुष्कर्म किया। इस दौरान एक वीडियो भी बना लिया हैं और फिर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए थे जिससे कि पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी लग गई थी जिसके बाद फिर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

aarest

पीड़ित महिला की शिकायत पर ग्वालटोली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लेने के बाद आरोपी असलम को गिरफ्तार भी कर लिया है और पूरे मामले में आगे विवेचना की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898884539″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews