इंदौर में बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की खबर, पॉजिटिव मरीज़ ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर घर लौटे

इंदौर में बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की खबर, पॉजिटिव मरीज़ ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर घर लौटे

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत वाली खबर है कि कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति के इलाज के बाद अब रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शहर के चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय राजेश असावरा 26 मार्च को गले में कुछ दिक्कत की शिकायत के बाद अस्पताल में चेकअप के लिये पहुंचे थे। वहां उनका कोरोना जांच का सेंपल लिया गया। 27 मार्च को कोरना की जांच हुई और 29 को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें MRTB अस्पताल में आईसोलेशन में रखा गया। इसके बाद 4 अप्रेल और 6 अप्रेल को दो बार फिर उनकी जांच हुई और दोनो रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना को पराजित कर घर लौटने वाले राजेश ने शासन प्रशासन के प्रयासों और डॉक्टर -पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि उस कठिन समय में उनका इलाज करने के साथ सभी ने उनका मनोबल भी बनाए रखा और वो इसके लिये सबसे आभारी हैं।

कोरोना को हराकर डिस्चार्ज हुए राजेश ने बताया कि कोरोना से जंग के बीच में कई बार वो हताश भी हुए लेकिन डॉक्टर्स ने उनका हौंसला बढ़ाया और आखिर में उन्होंने कोरोना को मात दे दी। ये पहला मामला है जब कोरोना के हॉट स्पॉट बन चुके इंदौर के किसी मरीज को डिस्चार्ज किया गया है इसके बाद बाकि अन्य मरीजो में कोरोना वायरस से लड़ने का विश्वास और भी बढ़ गया है। इंदौर से पहले मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद भी आपसे ये ही अपील है कि आप घर पर रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे क्योंकि कोरोना से घबराना नही बल्कि उसे हराना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews