स्कॉटलैंड से इंदौर आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

स्कॉटलैंड से इंदौर आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में हड़कंप

इंदौर, आकाश धौलपुरे। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन (new strain of corona virus) के सामने आने के बाद इंदौर में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यूके से 125 यात्री बीते एक माह में इंदौर पहुंचे हैं, जिसका ताजा अपडेट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इंदौर ने दिया है।

ताजा जांच रिपोर्ट के आधार पर 125 ट्रेस किये गए विदेश से लौटे 68 यात्रियों के सैंपल लिये है और 68 यात्रियों में से 32 यात्रियों की जांच रिपोर्ट आ गई है जिनमें से स्कॉटलैंड से लौटे एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के कोरोना पॉजिटिव आते ही हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग ने उसे शहर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज जारी है।

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए स्काटलैंड से लौटे युवक के सैम्पल को जांच के लिए दिल्ली या पुणे भेजा जाएगा। वहीं एतियाहत के तौर पर स्कॉटलैंड से इंदौर पहुंचे कोरोना संक्रमित युवक के वार्ड के पास बेरिकेटिंग की गई है। दरअसल, नए स्ट्रेन का वार 70 प्रतिशत तक तेजी से होता है लिहाजा, इंदौर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

सुपर स्पेशलिटी सेंटर के अधीक्षक डॉ.सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल यूके से लौटा एक यात्री पॉजिटिव आया है जो डॉक्टर्स की निगरानी में है। वहीं इन्दौर में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ.अमित मालाकार की मानें तो 125 यात्री ट्रेस किये गए हैं, जिनमें से 68 यात्रियों की सैंपलिंग की जा चुकी है और 32 यात्रियों की जांच रिपोर्ट सामने आई है जिनमें से एक कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके सैम्पल की जांच दिल्ली या पुणे में करवाई जाएगी ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews