Road Accident : मप्र में भीषण सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

indore road accident

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में मंगलवार (Tuesday) को एक बड़ा भीषण सडक हादसा (Road Accident) हो गया, जिसमें एक ट्रैक्टर और दूध वाहन की टक्कर हो गई, जिसमे 2 लोगो की मौके पर मौत हो गई वही तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सड़क दुर्घटना इंदौर – उज्जैन रोड़ स्थित (Indore-Ujjain Road) धरमपूरी बायपास SH – 27 पर हुई है जहां सोयाबीन से भरे ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। आज सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में उज्जैन से इंदौर (Ujjain) की ओर जा रहा दूध वाहन, सड़क पर आगे चल रहे सोयाबीन से भरे ट्रेक्टर में जा घुसा। तेज रफ्तार दूध वाहन ने जब ट्रैक्टर (Tractor) को टक्कर मारी तो दूध वाहन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दूध वाहन का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, टक्कर के बाद ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे निचले हिस्से से गुजरकर खेत मे जा घुसा। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस आरक्षक कपूर दीक्षित ने बताया कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की जान भी चली गई है।

जानकारी के अनुसार दूध वाहन बड़ोदिया खान के शारदा गांव से दूध भरकर रोज की तरह उज्जैन से इंदौर की ओर जा रहा था वही दूध वाहन में दुर्घटना के वक्त तीन लोग सवार थे। बता दे कि इंदौर – उज्जैन स्टेट हाईवे नंबर 27 पर आए दिन इसी तरह के सड़क हादसे सामने आते है फिलहाल, आज हुए सड़क हादसे की तफ्तीश में पुलिस जुट चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews