Indore News : मजदूर की मौत के बाद बवाल, कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, मुआवजे की मांग

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) के दिहाड़ी मजदूर की मौत पर बवाल मच गया है। दरअसल, मजदूर की अकाल मौत पर अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ ने जमकर विरोध जताया और इंदौर कलेक्टर कार्यालय (Indore Collector Office) में बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

दरअसल, 24 नवंबर (November)  मंगलवार को खरगोन निवासी प्रवासी मजदूर बबलू पिता सुखदेव निवासी ओमेक्स सिटी द्वारा निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते वक्त बिल्डर की मौजूदगी में सेफ्टी टैंक में उतारा गया इसी दौरान गड्ढे में से गाद निकालने के दौरान जेसीबी द्वारा गड्ढे में मिट्टी डाल दी गई जिसमें दब जाने से मजदूर की मौत दम घुटने से हो गई और इस दौरान मजदूर को निकालने की बजाय मौके से बिल्डर और जेसीबी का ड्रायवर भाग निकला जिसके बाद पत्नि और बच्चे चिल्लाते रहे तब अन्य मजदूरों की मदद से जैसे तैसे मृतक मजदूर को निकाला जा सका। मृतक मजदूर के परिवार में पत्नि के अलावा 3 बच्चे है जिनको मदद और इंसाफ दिलाये जाने को लेकर बलाई महासंघ ने जमकर प्रदर्शन किया और इंदौर जिला कलेक्टर (Indore Collector) के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर दलितों की अगुआई करने वाले बलाई महासंघ में अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि मृतक के जाने के बाद परिवार लावारिस हो गया है ऐसे उनके जीवन यापन लें और सरकार 4 लाख की रुपये की मदद करें।वही तहसीलदार सुदीप मीणा ने बताया कि बलाई समाज की जो मांग है उसे कलेक्टर को अवगत कराकर हर संभव मदद के प्रयास किये जायेंगे।

‘जय भीम के नारे’ लगाकर हाथो में संविधान निर्माता की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने पहुंचे बलाई समाज के समाजजनों ने जमकर नारेबाजी कर प्रशासन को चेताया है कि मजदूर की मदद के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews