इंदौर में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की आएगी अब शामत, सीधे जाएंगे जेल।

इंदौर में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की आएगी अब शामत, सीधे जाएंगे जेल।

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

कोरोना संक्रमण के संकट भरे समय मे कई सोशल मीडिया यूजर्स अफवाह फैला रहे है जिसके चलते अब इंदौर में प्रशासन सख्त हो गया है। दरअसल, रविवार को इंदौर में सोशल मीडिया के अलग – अलग व्हाट्सएप ग्रुप्स में इंदौर में कर्फ्यू की मियाद बढ़ाने को लेकर एक अफवाह, इंदौर कलेक्टर का हवाला देकर फैलाई गई थी जिसके बाद शहर के हर हिस्से में भ्रामक संदेश के कर्फ्यू की मियाद पर चर्चा शुरू हो गई थी।

असल मे रविवार को कलेक्टर इंदौर की ओर से कर्फ्यू को बढ़ाने के लेकर कोई निर्देश जारी ही नही किया गया था इसके बाद आज सुबह इंदौर कलेक्टर की नाराजगी भी देखने को मिली । आज इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने उन लोगो को आगाह किया है जो कोरोना संकट के दौरान अफवाह फैलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की जुगत में लगे हुए है । कल वायरल हुए सन्देश और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही फेक न्यूज को लेकर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि वायरल हुए संदेश को लेकर सायबर सेल में शिकायत की जा चुकी है और सोशल मीडिया पर फेक सन्देश फैलाने वाले व्यक्ति पर आई टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वही कलेक्टर इंदौर ने निर्देश दिए है कि इंदौर में सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन, ग्रुप्स पर अपना कंट्रोल रखे नही तो फेक न्यूज़ और संदेश चलाने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने ये भी साफ किया कोविड – 19 के खिलाफ चल रही जंग में किसी ने भी भ्रामक और गलत जानकारी सोशल मीडिया पर चलाई तो पुलिस उसे सीधे घर से उठायेगी। बता दे कि कोरोना संकट के बीच व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक के जरिये भ्रामक जानकारी शहर में फैलायी जा रही है और हद तो तब हो गई जब इंदौर में, कलेक्टर मनीष सिंह के हवाले से ही कर्फ्यू की मियाद बढ़ाने का फर्जी संदेश चलाया गया। ऐसे में आप लोग होशियार हो जाये नही तो सोशल मीडिया के गलत उपयोग के चलते आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews