Sex Racket : सागर ने उगले कई राज, लॉकडाउन में भेजी थी लड़कियां, ड्रग्स देकर बनाता था नशे का आदी

Sex Racket : सागर ने उगले कई राज, लॉकडाउन में भेजी थी लड़कियां, ड्रग्स देकर बनाता था नशे का आदी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकट काल (Corona crisis) और लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में देह व्यापार जमकर फल फूला । आए दिन पुलिस ने बड़े बड़े खुलासा किए। हाल ही में इंदौर पुलिस (Indore Police) ने बड़े स्तर पर  सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने वाले कुख्यात सरगना सागर जैन को गिरफ्तार किया था, जो बांग्लादेश से अगवा की गई लड़कियों नशे का आदी बनाकर इस नर्क में धकेल देता, पूछताछ में उसने करीब 2000 से ज्यादा लड़कियों की बात भी कबूल भी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को इंदौर की विजयनगर पुलिस ने सागर जैन (Sagar Jain) को दिल्ली (Delhi) से उसकी गर्लफ्रेंड के घर से गिरफ्तार (Arrest) किया था, 26 को उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में उसने काबूला है कि अबतक उसने करीब 2000 से ज्यादा लड़कियों की सप्लाई की है वही लॉकडाउन करीब 200 से ज्यादा लड़कियां भेजी गई थी।सागर लड़कियों को पहले ड्रग्स (Drugs देकर उसका आदी बनाता था और फिर देह व्यापार के लिए भेज देता था।वह लड़कियों को ड्रग्स इसलिए देता था, ताकि वे स्कैंडल को छोड़कर न जाएं और आदी होते ही वे जब भी इसकी मांग करे वो उनसे मोटी रकम वसूल सके और देह व्यापार करवा सके।

सागर के विदेश लड़कियों से तार जुड़े होने के कारण अन्य जांच एजेंसियां एसटीएफ व आईबी भी अलर्ट है और थाइलैंड, रूस, बांग्लादेशी लड़कियों (Bangladeshi girls) से पूछताछ में सामने आय़ा है कि मुंबई, दिल्ली, सूरत सहित अन्य शहरों के दलालों में गहरी पेंठ बन चुकी है। दलालों के वॉट्सएप (Whatsapp) पर ग्रूप बने हुए है। ग्रूप पर फोटो  शेयर (Photo Share) कर लड़कियां एक दूसरे के पास भेज देते है। वही पुलिस ड्रग्स की सप्लाई करने वाले पैडलर की भी तलाश कर रही है, इस संबंध में कई जगह छापे मारे गए है, लेकिन आरोपित फरार हो गए। देर रात दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस को शक है कि सागर (Sagar) का गिरोह अन्य शहरों में भी फैला है, जिसकी जांच (Inspection) की जा रही है। पूछताछ के दौरान सागर और भी कई राज खोल सकता है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई कर सकती है। इस संबंध में संबंधित थानों को सूचित कर दिया गया है, उसके गिरोह से करीब 1 हजार से ज्यादा लोग जुड़े है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews