एमपी में यहां पहली बार हुई सीबी-नैट मशीन से सैंपल जांच

एमपी में यहां पहली बार हुई सीबी-नैट मशीन से सैंपल जांच

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

इंदौर एमपी का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां सीबी-नैट मशीन सैंपल जांच की शुरु हो रही है।
इससे टेस्टिंग क्षमता और बढ़ेगी। आज शनिवार को एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में नई मशीन से जांच शुरू की गई। सैंपल टेस्ट की नई मशीनों के आने से टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म होगी और स्मूथ सिस्टम विकसित होगा । यह जानकारी संभागायुक्त त्रिपाठी ने दी।

संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी बताया कि, इंदौर शहर, राज्य में ऐसा पहला शहर है जहां सीबी-नेट मशीन के द्वारा कोरोना सैंपल की जांच शुरू की गई है। यह मशीन एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में लगाई गई है।इस मशीन के द्वारा जांच शुरू होने के पश्चात टेस्टिंग क्षमता में लगभग 100 के मान से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि, मशीन में लगने वाली कार्टरेज टीबी सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अतः कार्टरेज की भी कोई कमी नहीं है।

इसके अतिरिक्त ऑटोमेटिक पीसीआर मशीन/ थर्मल फिशर मशीन भी प्राप्त हुई है, जिसका इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र शुरू हो रहा है। इन मशीनों के बाद टेस्टिंग क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।प्राइवेट लैब के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, सुप्राटेक लैब, शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सैंपल टेस्टिंग के लिए तैयार है। इसके माध्यम से आज 500 सैंपल भेजे गए हैं, जिनका रिजल्ट 36 घंटों में प्राप्त हो जाएगा। अतः यह कहा जा सकता है कि, नई मशीनों के क्रियाशील होने के पश्चात सैंपल टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म हो जाएगी तथा टेस्टिंग का एक सिस्टम तैयार होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews