Sara Ali Khan in Indore: खजराना गणेश मंदिर पहुंची सारा अली खान, लिया गणपती बप्पा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Sara Ali Khan in Indore: खजराना गणेश मंदिर पहुंची सारा अली खान, लिया गणपती बप्पा का आशीर्वाद, देखें वीडियो

Sara Ali Khan in Indore: शनिवार शाम को सारा अली खान इंदौर में स्थित प्रसिद्ध खजराना मंदिर पहुंची। यहाँ गर्भगृह में उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की। उन्होनें अपनी फिल्म “जरा हटके जरा बचके” की सफलता के लिए प्रार्थना की और बप्पा का आशीर्वाद लेकर करीब 15 मिनट बाद रवाना हो गई है। इससे पहले भी सारा अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ खजराना गणेश मंदिर आ चुकी हैं।

वायरल हुआ सारा अली खान का वीडियो

पूजा के दौरान अभिनेत्री का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री ने सफ़ेद रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है। साथ में बालों का पॉनीटेल बना रखा है।

[dgv_vimeo_video id=”839312501″]

इंदौर में हुई है “जरा हटके जरा बचके” की शूटिंग

बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म “जरा हटके जरा बचके” शूटिंग इंदौर में हुई है। कई दृश्य क्रिश्चन कॉलेज, राजबाड़ा क्षेत्र, आरआर केट और अन्य कई स्थानों पर फिल्माए गए हैं। इस फिल्म की की शूटिंग 45 दिनों तक इंदौर शहर में चली थी। इस फिल्म में एक साधारण कपल की कहानी दर्शायी गई है। मुख्य भूमिका में सारा अली खान और विक्की कौशल हैं। अब तक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दर्शकों को इसके गाने बेहद पसंद आ रहे हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews