Hindi News

इंदौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सरपंच पति कानून की गिरफ्त से बाहर, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Written by:Harpreet Kaur
Published:
इंदौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सरपंच पति कानून की गिरफ्त से बाहर, पुलिस पर उठ रहे सवाल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोशल मीडिया (social media) पर परवान चढ़ी एक दोस्ती अचानक शादी के झांसे में तब्दील हो गई। कुछ हो पाता उससे पहले ही युवक अपने नापाक इरादों को अंजाम दे चुका था। दरअसल, हम बात कर रहे है इंदौर (Indore) के तेजाजी नगर की, जहां एक सरपंच पति ने फेसबुक के जरिये एक महिला के साथ दोस्ती बढ़ाई और उसके बाद उससे शादी का वादा किया। इस बीच सरपंच पति महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा और जब महिला ने शादी की बात की तो वो इंकार करने लगा। लिहाजा, महिला ने चार दिन पहले तेजाजी नगर पुलिस थाने की शरण ली और सरपंच पर दुष्कर्म के आरोप लगाकर उसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच पति विजय बिनौलिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें…खंडवा लोकसभा : उपचुनाव में दावेदारी को लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान

इधर, महिला की शिकायत की जानकारी जैसे ही आरोपी सरपंच पति को लगी तो वो मौके से फरार हो गया। इधर, तेजाजी नगर पुलिस का दावा है कि आरोपी सरपंच पति विजय बिनौलिया की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। तेजाजी नगर थाना प्रभारी आर. डी.कानवा के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

इधर, पुलिस के दावों से इतर सरपंच पति के तेजाजी नगर में ही होने के वीडियो भी सामने आ रहे है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि पुलिस वीडियो के आधार पर क्यों नही सरपंच पति को जल्द गिरफ्तार कर रही है लिहाजा, सवाल कई उठ रहे है जिसके जबाव भी आने वाले समय मे पुलिस को ही देना होंगे।

यह भी पढ़ें…जिला जेल में कैदी से मारपीट का मामला, मुरैना जांच करने पहुंचे केंद्रीय सुप्रिडेंट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !