इंदौर में पलटी स्कूल बस, 6 घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इंदौर में पलटी स्कूल बस, 6 घायल बच्चों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Indore Bus Accident: इंदौर में तिल्लौर के पास चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल की बस पलटने की घटना सामने आई है। इस घटना में 6 स्टूडेंट घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक चमेलीदेवी स्कूल की यह बात खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लौर के समीप पलटी है। घटना के समय बस में 25 बच्चे सवार थे इनमें से 6 को चोट आई है। घायल बच्चों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया और बस के चालक को फ्रैक्चर हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”774251917″]

बस किस वजह से पलटी इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। यही कहा जा रहा है कि बदहाल सड़कों की वजह से और स्पीड पर नियंत्रण ना होने की वजह से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। पहले भी एक स्कूल बस दुर्घटना का शिकार हुई थी।

यहां पर बस पलटने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने बस में सवार छात्रों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, कुछ बच्चों को चोट आई है और उनका इलाज जारी है और कुछ को इलाज के बाद तत्काल घर भी भेज दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews