Indore School Time: जिले में बदला स्कूलों का समय, यहां जानें नया शेड्यूल

school winter vacation

Indore School Time : मध्यप्रदेश के इंदौर में जिला कलेक्टर ने सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। कलेक्टर ने जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव किया है। बता दे तापमान में आई लगातार गिरावट को देखते हुए जिले के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यालयों का समय बदल दिया गया है जो कि आगामी आदेशों तक सुबह 8.30 बजे या उसके पश्चात से संचालित किया जाएगा।

तापमान में लगातार हो रही गिरावट

जारी आदेश के अनुसार, जिले के तापमान में लगातार गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है जिसके कारण जिले में सुबह की पाली में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। छात्रों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने सुबह की पाली में संचालित समस्त शासकीय/ आशासकीय अनुदान प्राप्त/ मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/ आईसीएससी/ प्राथमिक/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन दिनांक तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews