एमपी में कोरोना से दूसरी मौत, प्रशासन अलर्ट

एमपी में कोरोना से दूसरी मौत, प्रशासन अलर्ट

इंदौर//आकाश धौलपुरे।

इंदौर में जहां एक दिन पहले उज्जैन से इलाज के लिए आई कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई थी वही कोरोना संक्रमण के चलते एक और मौत का मामला सामने आया है जिसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने कर दी है। बता दे कि ये पहला मामला है जब इंदौर में रहने वाले किसी व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। वही पहले मामले में उज्जैन से इलाज के लिए लायी गई 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। जिसके चलते इंदौर में मौत का आंकड़ा 2 हो गया है।

इधर, एक अन्य मामले में उज्जैन के ही रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पायेगा की उसकी मौत की वजह कोरोना का कहर है या फिर कुछ और। दरअसल, इंदौर में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है और इस बात को लेकर प्रशासन भी फिक्रमंद है ऐसे में आम लोगो से अपील है कि वो घर पर ही रहे और बाहर यदि किसी काम से भी निकले तो मास्क जरूर पहने साथ ही अपने हाथों को दिन में कई दफा धोकर, सेनेटाइजर भी लगाए। बताया जा रहा है इंदौर निवासी की उम्र 65 वर्ष है और वो कोरोना सहित अन्य बीमारियों के संक्रमित था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews