Sex Racket के खुलासे के बाद आया नया मोड, इंदौर में उठी यह बड़ी मांग

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के विजय नगर थाना क्षेत्र में हाल ही में महिला पुलिस (Police) और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के ज्वाइंट ऑपरेशन में रसोमा चौराहे के पास स्थित शगुन आर्केड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर संचालित एटम्स स्पा पार्लर में अनैतिक गतिविधियां(Sex Racket) होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस(Indore Police) ने मौके 20 से अधिक युवक युवतियों को संदिग्ध परिस्थिति (Sex Racket)  में गिरफ्तार (Arrest) किया था। पकड़ी गई युवतियों में 2 युवतियां थाईलैंड (Thailand) की बताई गई थी जिन पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : इंदौर में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 23 युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

वही इंदौर में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ केंद्रीय समिति सेन समाज इंदौर (Central Committee Sen Society Indore) विरोध जताया गया। सेन समाज के कुल 19 संगठनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि चंद लोगो की गलतियों की वजह समूचे समाज पर सवाल उठाए जाते है ऐसे में ऐसे असामाजिक तत्वों पर रासुका(Rasuka) के तहत कार्रवाई की जाए।

इसी के चलते मंगलवार को सेन समाज एवं सैलून (Salon)व्यवसाय करने वालो की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले अनैतिक कार्य करने वाले स्पा संचालकों (Spa handlers) पर सख्त कार्रवाई करने के लिए इंदौर के समस्त संगठनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय समिति सेन समाज इंदौर के नेतृत्व में आईजी ऑफिस पर इंदौर आईजी (Indore IG) हरिनारायणचारि मिश्र से मुलाकात कर समाज की एवं व्यवसायियों की पीड़ा जाहिर कर ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव 2021: कांग्रेस को बड़ा झटका- NSUI नेताओं समेत कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

सेन समाज की ओर से शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को ऐसे अनैतिक कार्य करने वालो पर सख्ती से शहरभर में कार्रवाई करना चाहिये क्योंकि चंद लोगो की वजह से समूचे सैलून संचालको को गलत नजर से देखा जाता है।
वही आईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया कि जहां भी ऐसी अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी वहां पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी वही आईजी इंदौर ने उन थाना प्रभारियों को भी चेताया यदि जानकारी होने के बावजूद वो कार्रवाई नही करेंगे तो ऐसे थाना प्रभारियों (TI) पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews