मुख्यमंत्री शिवराज की सभा में गमले भेजना पड़ा महंगा, उपायुक्त समेत 3 निलंबित

शिवराज सरकार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कार्यक्रम में नेहरू पार्क की नर्सरी से गमले भेजना नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को महंगा पड़ गया है।  नगर निगम के उपायुक्त उद्यान प्रताप सिंह सोलंकी (Deputy Commissioner of Municipal Corporation Udyan Pratap Singh Solanki) और नेहरू पार्क नर्सरी प्रभारी सुभाष को निलंबित कर दिया गया है। वहीं झोन नंबर 19 के दरोगा उद्यान सौरभ शर्मा की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई है।यह कार्रवाई अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह द्वारा की गई है।

यह भी पढ़े…उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश को आज बड़ी सौगात

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनो इंदौर के बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज की सभा थी, जिसमें निगम ने नेहरू पार्क की नर्सरी से करीब 150 सजावटी पौधों के गमले आयोजन स्थल पर भेजे थे। इस दौरान कांग्रेस ने अधिकारियों-कर्मचारियों का गमले ले जाते फोटो खींचकर चुनाव आयोग (Election commission) से शिकायत कर दी थी।साथ ही कांग्रेस द्वारा नगर निगम की आयुक्त  प्रतिभा पाल को हटाने की मांग की थी। इसके तहत कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) ने जांच के निर्देश दिए थे। निगम आयुक्त  प्रतिभा पाल (Corporation Commissioner Pratibha Pal) ने यह जांच निगम के अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह (Additional Commissioner Devendra Singh) को सौपी थी।

यह भी पढ़े… IAS सुधाकर शिंदे का कोरोना से निधन, भावुक हुए मुख्यमंत्री

अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह के अनुसार इस मामले में जांच के दौरान निगम कर्मचारी व अधिकारी की गलती पाई गई। यही नहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उद्यान विभाग के वाहन भी यहीं खड़े थे जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले में आयुक्त ने दोषी नगर निगम के उपायुक्त उद्यान  प्रताप सिंह सोलंकी नेहरू पार्क नर्सरी प्रभारी सुभाष को निलंबित कर दिया है। वहीं झोन नंबर 19 के दरोगा उद्यान सौरभ शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी है।इसके आधार पर संबंधितों पर कार्रवाई की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews