
Indore News : इंदौर में फिर एक बार हैवानियत नजर आई है जहां एक पुराने सेठ ने अपने कर्मचारी के साथ मिल कर नौकरी छोड़ चुके कर्मचारी का अपहरण कर पालदा के गोदाम में बंधक बना कर इतना पीटा की शरीर पूरी तरह से लाल पड़ गया घायल ने पत्नी के साथ थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर किराना व्यापारी को गिरफ्तार करके जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
इंदौर डीसीपी के मुताबिक, एक व्यक्ति जो कि सियागंज में काम कर अपना परिवार का लालन-पालन कर रहा था उसे कर्मचारियों के साथ सियागंज के ही एक किराना व्यापारी ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में बताया जा रहा है कि घायल पहले सियागंज के ही किराना व्यापारी के यहां पर नौकरी करता था लेकिन एक महीने से उसने नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी जगह पर नौकरी करने चला गया। यह बात पूर्व सेठ को सहन नहीं हुई और सम्भवतः इसी कारण से घायल युवक को अपने अन्य कर्मचारियों के साथ व्यापारी ने पहले बुलाकर दूसरा काम करने और अधिक पैसा कमाने की लालच देकर अपने साथ पालदा स्थित एक गोदाम में ले गया और चोरी का आरोप लगाते हुए युवक के साथ जमकर मारपीट की, पिटाई के बाद कर्मचारी घायल अवस्था में ही अपने घर पहुंचा और वहां पर परिजनों को पूरी बात बताई। और उसके बाद वह तुरंत परिजनों के साथ कोतवाली थाने पर पहुंचा जहां पर पुलिस ने तुरंत मामले में संज्ञान लेते हुए अपहरण सहित मारपीट और गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की बर्बरता के बाद फरियादी ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पिटाई की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”898725858″]
