SEX RACKET: यहां सजती थी जिस्म की मंडी, आपत्तिजनक हालत में 5 युवतियां अरेस्ट

sex-racket-busted-in-Indore-five-girls-arrest

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार क्राइम ब्रांच सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर रही है। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर शहर के तेजाजी नगर में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने यहां से 5 युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। इसके साथ ही 22 हज़ार रूपए कैश भी मिला है। 

क्राइम ब्रांच के एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि तेजाजी नगर के लिंबोदी गांव में लंबे समय से एक किराए के मकान में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। दबिश देने पर मकान से आपत्तिजनक हालत में पांच युवतिया मिली।  पुलिस ने यहां से दो युवक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस को तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में कमरे से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 22 हजार 470 रुपए नकद और छह मोबाइल मिले हैं।  टीम ने सभी को गिरफ्तार कर तेजाजीनगर पुलिस के सुपुर्द किया है।

टीम से रैकेट संचालित करने वाली महीला को भी हिरासत में लिया है। महिला ने बताया कि वह लंबे समय से अवैध रूप से मकान में जिस्मफरोशी का व्यापार कर रही है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से डील सेट करती थी। आनलाइन लड़कियोंं के फोटो दिखा कर सौदा तय किया जाता था। वह ग्राहकों को फोन कर किराए के मकान पर बुला अनैतिक कृत्य करवाती थी। संचालिका ने बताया कि उसके मुंबई व कोलकत्ता मे भी दलाल हैं, जिनसे फोन पर संपर्क कर वह वहां की लड़कियां देह व्यापार के लिए इंदौर बुलवाती है, जिन्हें महीनेभर का एडवांस देने के साथ ही उनके रहने की व्यवस्था भी करनी होती थी। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews