कांग्रेस को उसी के चिराग से लगी आग- शाहनवाज़ हुसैन

कांग्रेस को उसी के चिराग से लगी आग- शाहनवाज़ हुसैन

इंदौर। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार पूरी तरह फेल है और अपनी अंदरूनी लड़ाई में ही उलझी हुई है, कांग्रेस को आग खुद उसी के चिराग से लगी है। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस के आते ही मध्यप्रदेश का विकास रूक गया है और कमलनाथ का नेतृत्व विफल साबित हो रहा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद वचनपत्र के वायदे पूरे न किये जाने से नाराज़ हैं और इनकी आपस की तनातनी अब साफ उजागर हो गई है।

सीएए के मुद्दे पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी में सबसे अधिक कार्यकर्ता अल्पसंख्यक वर्ग से हैं और सीएए को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। ये नागरिकता प्रदान करने वाला कानून है, नागरिकता छीनने वाला नहीं और और इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews