‘शत्रु’ ने बीजेपी पर कसा तंज तो सिलावट ने दिया ये जवाब,बताया बीजेपी और कांग्रेस का फर्क

‘शत्रु’ ने बीजेपी पर कसा तंज तो सिलावट ने दिया ये जवाब,बताया बीजेपी और कांग्रेस का फर्क

इंदौर/आकाश धोलपुरे

प्रदेश में सियासी पारा अब सितम ढाने लगा है। एक तरफ बीजेपी छोड़ चुके नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughna sinha) ने मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के सियासी हालात और बीजेपी (bjp) पर ट्वीट (tweet) कर तंज कसा है, वहीं सिंधिया (scindia) समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi solawat) कांग्रेस (congress) को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

मशहूर अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट चुकी है- महाराज, नाराज और शिवराज। दरअसल, प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार (cabinet expansion) के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही मशक्कत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ये ट्वीट किया है जिसके बाद एक बार फिर सियासी हलकों में बवाल मच गया है। सिंधिया कोटे से दर्जन भर मंत्री बनाये जाने के बाद तो प्रदेश की सियासत में उबाल पहले से ही था।  इधर, सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने विभागों के बंटवारे की सियासत से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस धरातल पर जा चुकी है। उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सिलावट ने एक और तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस में व्यक्ति चुनाव लड़ता है जबकि बीजेपी में संगठन चुनाव लड़ता है। वहीं, उन्होंने विभागों के बंटवारे को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताया और कहा कि समय आने पर विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इधर, दिल्ली से लौटे सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने भले ही बुधवार को विभागों के बंटवारे के संकेत दिए हो लेकिन सियासी गलियारों में ये चर्चा भी आम हो चली है कि सिंधिया (scindia) बड़े विभागों को लेकर अड़े हुए हैं। फिलहाल, विभागों के बंटवारे को लेकर प्रदेश में खलबली मची हुई है, ऐसे में सिंधिया खेमे के मंत्री तुलसी सिलावट अपने ताजा बयान के जरिये बंटवारे की राजनीति से ध्यान बंटाते हुए कांग्रेस की ओर निशाना साध रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews