एसआई बोली 5000 दे वरना 20 हजार लेकर दुष्कर्म का एफआईआर लगाऊंगी, वीडियो वायरल

एसआई बोली 5000 दे वरना 20 हजार लेकर दुष्कर्म का एफआईआर लगाऊंगी, वीडियो वायरल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में जहां भ्रष्टाचारियों (Corrupt) पर कार्रवाई जारी है वहीं दूसरी तरफ रिश्वत (bribe) लेने के मामले में कई अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। अब इसी बीच मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (indore) से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां जुनी थाना क्षेत्र की SI कृष्णा राठौर (krishna rathor) द्वारा 5000 की रिश्वत की मांग की गई है। रिश्वत मांगते कृष्णा राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

दरअसल कृष्णा राठौर द्वारा खंडवा की किशन से 5000 रिश्वत की मांग की गई है। बता दे कि किशन की पत्नी रितु का किशन से विवाद चल रहा है। जहां ऐसा ही द्वारा किशन और उनकी मां कमला को बयान के लिए बुलाया गया था। इस दौरान SI कृष्णा राठौर ने कहा की 5000 दे दे वरना किशन की पत्नी रितु से आवेदन लेकर वो किशन पर दुष्कर्म का f.i.r. दर्ज करवा देंगी।

बता दे की वीडियो करीब 1 महीने पहले का बताया जा रहा है किशन के मुताबिक खंडवा निवासी किशन का उनकी पत्नी रितु के साथ विवाद चल रहा था। जिसके बाद रितु ने थाने में शिकायत कर दी। वहीं ऐसा ही कृष्णा राठौर ने किशन और उनकी मां को बयान के लिए बुलाया और दिन भर थाने में बैठाए रखा शाम को कृष्णा राठौर कहते नजर आ रही हैं कि अगर पत्नी की बहन ने दुष्कर्म का केस कर दिया तो तेरे पीढ़ियां खराब हो जाएगी।

Read More: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हजारों रुपए बरामद

इसलिए अगली बार मेरी फीस लेकर आना वरना इधर अगर मुझे फीस नहीं मिली तो उधर से डबल लेकर FIR दर्ज की जाएगी। उसी समय किशन ने रिकॉर्डिंग वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। शुक्रवार को जब एसपी ने वीडियो देखा तो SI कृष्णा राठौर को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

इस मामले में किशन का कहना है SI द्वारा उसे 1 मार्च को बुलाया गया था। जहां से समझाया गया था की पत्नी से मामूली विवाद है लेकिन इस एवज में किशन से 5000 की मांग की गई थी। वही दोबारा ऐसा ही द्वारा किशन को बुलाया गया था। किशन का कहना है कि बार-बार SI कृष्णा राठौर द्वारा उसे धमकाया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews