
Indore News : इंदौर में 9 रुपये में 100 किलोमीटर चलने वाली बैटरी चलित सुकोड़ों कंपनी की मोटरबाइक का पहला शोरूम की शुरुआत की गई। देश के सबसे स्वच्छ और साफ-सुथरा शहर को प्रदूषण मुक्त रखने में इस गाड़ी का बेहतर योगदान होगा। बैटरी चलित गाड़ियों की तेजी से बढ़ती श्रृंखला में सुकोड़ों शामिल है। जिसे लेकर डायरेक्टर आशीष जैन ने इसकी खासियत बताते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के तहत 97% वाहन में लगे पार्ट्स भारत में ही बने हैं। इस प्रोजेक्ट से जुड़कर कंपनी को फक्र है और देश हित में यह विकल्प पॉल्यूशन को खत्म करने में अपना एक बेहतर योगदान देने वाला वाहन साबित होगा।
[dgv_vimeo_video id=”860834450″]
लोगों का मिल रहा बेहतर रिस्पांस
देश और दुनिया में तेजी से फैलते वायु प्रदूषण को खत्म करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे लेकर देशभर में बीते सालों में इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल तेजी से बाजार में आए हैं। सुकोड़ों कंपनी ने भी एक ऐसा ही विकल्प तैयार करते हुए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इसके पहले शोरूम की शुरुआत की है। बैटरी से चलने वाले व्हीकल में कई तरह की खूबियां शामिल हैं और विक्रेताओं को भी काफी उम्मीद है। शुरुआत में शहरवासियों का बेहतर रिस्पांस मिला है। कंपनी के जिम्मेदारों ने बताया आने वाले समय में पूरे प्रदेश में इस तरह के शोरूम की शुरुआत की जाएगी। जिससे तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को खत्म करने में बैटरी से चलने ये बाइक वाली बेहतर साबित होगी।
[dgv_vimeo_video id=”860833178″]
प्रदूषण होगा कम
कुल मिलाकर बढ़ती आबादी और तेजी से बढ़ते वाहनों के बीच वायु प्रदूषण को रोकने के लिए बैटरी से चलने वाली यह बाइक मार्केट में लाई गई है। जिससे प्रदूषण कम होगा। इस प्रकार की वाहनें बड़े शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, सरकार और विभिन्न शहरों में इस प्रकार के वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है ताकि लोग इनका उपयोग करने के लिए उत्साहित हों। यह एक स्वच्छता और हरित परिवहन के प्रति सकारात्मक कदम है।
[dgv_vimeo_video id=”860833620″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

