
Indore youth shot : इंदौर मे एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती पर गोली चला दी, लेकिन गोली युवती के प्रेमी को जा लगी, मामला बुधवार देर शाम इंदौर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी संस्कार और प्रेमिका मोनिका आपस में बातचीत कर रहे थे कि मौके पर पहुंचे एक युवक राहुल ने मोनिका और संस्कार पर गोली चला दी, गोली संस्कार के सिर में जा घुसी, आरोपी राहुल युवती का रिश्तेदार राहुल यादव बताया जा रहा है। प्रेमी संस्कार की हालत हालत गंभीर है और उसे वेटिंलेटर पर रखा गया है।
मोनिका पर चलाई गोली लेकिन लगी संस्कार को, हालत गंभीर
पुलिस के अनुसार प्रेमी संस्कार वर्मा और प्रेमिका मोनिका आपस में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बातें कर रहे थे। दोनों एक साथ काम करते हैं। इस बीच एक अन्य युवक राहुल यादव आया और मोनिका से विवाद करने लगा। संस्कार ने रोकना चाहा तो वह उस पर गुस्सा होने लगा। इस बीच राहुल ने पिस्तौल मोनिका पर तान दी, संस्कार ने जब राहुल को रोकना चाहा तो गोली चल गई और उसके सिर में घुस गई। गोली लगने से घायल संस्कार को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर है।
आरोपी है बहन का देवर
जानकारी के अनुसार राहुल, मोनिका की बहन का देवर है और वह लगातार मोनिका को एकतरफा प्यार में तंग करता था, बुधवार शाम उसने मोनिका को संस्कार से बातें करते देखा और गुस्सा हो गया। राहुल ने इस बीच अपने पास रखी पिस्टल से गोली चला दी, हालांकि यह गोली उसने मोनिका पर चलाई लेकिन गोली संस्कार को जा लगी। गोली चलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और मोनिका ने जैसे तैसे संस्कार को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज राहुल की तलाश शुरू कर दी है।
