इंदौर में कोरोना से बिगड़े हालात, बीते 4 दिनों में आया ये भयावह आंकड़ा

इंदौर में कोरोना से बिगड़े हालात, बीते 4 दिनों में आया ये भयावह आंकड़ा

इंदौर,आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना कहर बरपा रहा है और इसी का परिणाम है कि यहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात ये है कि इंदौर में न सिर्फ पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़ रही है बल्कि मौतों का सिलसिला भी लगातार जारी है।

इंदौर में बीते 4 दिनों में कोरोना ने ऐसा कहर बरपाया की यहां 4 दिनों में कोरोना ने 4 शतक लगाए और 8260 सैम्पल की टेस्ट रिपोर्ट में 4 दिनों में 66 रिपीट पॉजिटिव सैम्पल को मिलाकर कुल 608 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है और इतना ही नही 4 दिनों में कोरोना के कारण 10 लोगो को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। वही बीते 4 दिन में महज 189 लोग स्वस्थ होकर अलग – अलग कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गए है। ये आंकड़े इंदौर में कोरोना की भयावहता को बताने के लिये काफी है।

शुक्रवार रात को इंदौर में कोरोना की ताजा रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इंदौर में 184 नए संक्रमित सामने आए है वही 2 लोगो की मौत भी कोरोना से हुई है। इंदौर अब तक कुल 8343 लोग पॉजिटिव हुए है और 330 लोगो ने कोविड – 19 के संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। वही शुक्रवार तक इंदौर में एक्टिव केस का आंकड़ा 2 हजार को पार कर गया यानी इंदौर में अब 2162 मरीजो का इलाज कोविड अस्पतालो में जारी है। वहीं राहत की बात ये है कि 5851 मरीजो ने कोरोना से जंग जीत ली है और स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अब हालात ये है कि इंदौर में लोगो को कोरोना से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और बार बार हाथ धोने की जिम्मेदारी स्वयं उठानी पड़ेगी क्योंकि प्रशासन तो अपना काम कर ही रहा है लेकिन अपनी और अपनों की जान की परवाह सभी की जिम्मेदारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews