इंदौर में बिगड़े हालात, 24 घंटे में 100 से अधिक नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

इंदौर में बिगड़े हालात, 24 घंटे में 100 से अधिक नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

इंदौर।

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में बीते बुधवार 171 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 597 हो गई है। वहीं बुधवार को दो लोगों की इस वायरस के चपेट में आने से मौत भी हो गई है। जिसके बाद इंदौर में संक्रमण से मरने वाले की संख्या 39 हो गई है।

दरअसल बुधवार को नई दिल्ली से अाई रिपोर्ट में 117 नए पॉजिटिव मामलों सामने आए थे। जिसके बाद शाम को 36 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद देर रात 6 अन्य मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा अन्य राज्यों से आकर यहां रह रहे 11 अन्य लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिसके बाद संक्रमित मामलों में इंदौर की सबसे खराब स्थिति 597 तक पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने कहा संक्रमित मरीजों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि इंदौर में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 592 पहुंच चुकी है। वहीं बुधवार को 2 अन्य संक्रमितों की मौत के बाद जिले में अबतक इससे कुल 37 लोगों की मौत हो गई है। जडिया ने कहा कि इंदौर के ज्यादातर नए मरीज कोरोना वायरस से पॉजिटिव आने वाले लोगों के रिश्तेदार या करीबी ही हैं। इन रोगियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को पहले से ही एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खतरनाक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शहरों में 130 कंटेटमेंट क्षेत्र बनाए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews