इंदौर में 24 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा, पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपी से अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ इंदौर में कहां और किसको सप्लाई करने आया था।
indore crime branch

Indore Crime News : अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है, इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को 24 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र निवासी कांतिलाल नामक व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध रूप से लाया गया गांजा जप्त किया पकड़े गए गांजे की जानकारी और आरोपी के संबंध में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इंदौर के एबी रोड नेक्सा शोरूम के पास व्यक्ति खड़ा था सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ और अवैध मादक पदार्थ आरोपी से जप्त किया है।

जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपी से पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ इंदौर में कहां और किसको सप्लाई करने आया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1024710302″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews