इंदौर में स्पॉट हुए Sonu Sood, फैंस से बात करते हुए कहा- शहर मुझे बहुत पसंद है

Sonu Sood In Indore

Sonu Sood In Indore : इंदौर में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को शुक्रवार के दिन सपोर्ट किया गया। दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी एयरपोर्ट की कई वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह काले रंग के कपड़े पहने और मास्क लगाए एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह एयरपोर्ट से बाहर आए तब प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि एक्टर ने किसी भी फैंस को निराश नहीं होने दिया।

सभी के साथ मुस्कुराकर और हाथ हिला कर फैंस का शुक्रिया किया। साथ ही उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इतना ही नहीं उन्होंने फैंस से बातचीत भी की। जानकारी के मुताबिक सोनू सूद इंदौर में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। जब वह एयरपोर्ट पर आए तब एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि करोना एक बार फिर आ रहा है अब क्या करें तो इस पर सोनू सुबह जवाब देते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है सतर्कता बरतें।

अगर किसी को जरुरत पड़े तो मुझे कॉल कर ले मेरा नंबर वहीँ है। इसके अलावा इंदौर आने को लेकर कहा कि इंदौर मैं यहां बचपन से आता रहा हूं। इंदौर शहर मुझे बहुत पसंद है। अब यहां ज्यादा स्वच्छता रहने लगी है। हमारा शहर निरंतर स्वच्छता में पहले नंबर पर आ रहा है। ये देख कर अच्छा लगता है। उन्होंने आगे छप्पन दुकान को लेकर कहा कि 56 दुकान जाना मुझे हमेशा पसंद है। इस बार मैं जाने की कोशिश करूँगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews