सोयाबीन भावांतर योजना के लिए किसानों ने दिया सीएम डॉ मोहन यादव को धन्यवाद, निकाली ट्रैक्टर रैली

सोयाबीन खरीफ भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर 3 से 17 अक्टूबर तक होगा। पंजीयन PACS /CSC/ MP किसान ऐप के माध्यम से कराए जाएंगे। योजना अंतर्गत सोयाबीन विक्रय अवधि दिनांक 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी।
Farmers thanked Chief Minister Dr. Mohan Yadav

प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल से निराश किसानों को भावांतर योजना ने उम्मीद जगाई है, इस समय योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन चल रहे हैं जो 17 अक्टूबर तक होंगे, इस बीच किसानों ने आज इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देने के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली, कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने किसानों पर पुष्पवर्षा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के सोयाबीन किसानों को बड़ी सौगात देते हुए पिछले दिनों भावांतर योजना को लागू किया है, इस योजना से किसानों को अच्छे लाभ की उम्मीद है, योजना को लेकर सरकार के प्रति किसानों का इतना भरोसा है कि इंदौर जिले के करीब 28 हजार किसानों ने इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया धन्यवाद 

योजना को लेकर खुश किसानों ने आज इंदौर में ट्रैक्टर रैली निकालकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद दिया, इंदौर जिले के किसान शहर के दशहरा मैदान पर इकठ्ठा हुए यहाँ एक सभा हुई जिसमे भाजपा नेताओं ने किसानों को संबोधित किया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित तमाम नेता मौजूद थे।

अतिथियों ने किसानों पर की पुष्पवर्षा 

इस दौरान किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली के रूप में रवाना हुए और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया, अतिथियों ने उनपर पुष्पवर्षा की,  मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बताया कि भावांतर योजना से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।

कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा किसान इस योजना से इतना खुश है कि वे आज अपने खेतों में चल रहे काम को छोड़कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहाँ आये हैं, मंत्री ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भावांतर योजना के नाम पर गुमराह कर रही है लेकिन किसान खुद गाँव गाँव जाकर भ्रांतियां दूर कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”1125169481″]

[dgv_vimeo_video id=”1125169711″]

[dgv_vimeo_video id=”1125169853″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews