रफ्तार ने छीनी 4 जिंदगी, स्टेट हाईवे पर दो वाहनों में हुई जोरदार भिडंत

रफ्तार ने छीनी 4 जिंदगी, स्टेट हाईवे पर दो वाहनों में हुई जोरदार भिडंत

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) के निंबाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें इंदौर (Indore) के 4 लोगों की मौत हो गई है। यह परिवार इंदौर से उदयपुर (Udaipur) अपने रिश्तेदार के यहां हुई गमी में शामिल होने के लिए गया था। वहां से लौटते वक्त इनका वाहन सामने से आ रही आयशर गाड़ी से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के पास हुआ है। इंदौर में रहने वाले सोहेल, शकीला,जाहिद और राजा की घटना में मौत हो गई है। इसके अलावा फैजल, आफरीन, मुस्कान, फिरोज, मोहम्मद जाकिर और नासिर घायल हैं, जिन्हें उदयपुर में एडमिट किया गया है। फिलहाल 4 मृतकों में से तीन को सुपुर्दे खाक किया जा चुका है और सोहेल के शव को इंदौर लाया जा रहा है।

Must Read- झारखंड में रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी बस, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जानकारी के मुताबिक अपने रिश्तेदार के यहां से वापस इंदौर लौट रहे परिवार की टक्कर सामने से आ रही आयशर गाड़ी से हुई। यह भी कहा जा रहा है कि आयशर चालक नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार हुई है कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ चुके हैं। घटना में तूफान में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अलावा आयशर के ड्राइवर समेत 10 लोग घायल हुए थे। जिनमें से दो ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews