इंदौर में भू माफिया के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 लोग गिरफ्तार

इंदौर में भू माफिया के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3 लोग गिरफ्तार

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

इंदौर एसटीएफ ने भू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर से सटे महू में बने गोल्डन प्रोजेक्ट लिमिटेड की हरसोला पर विकसित की गई फर्जी शांति पैराडाइस से जुड़े मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल करोड़ों रुपए की शासन की भूमि, कार्रवाई के बाद मुक्त होने की संभावना जताई जा रही है।

एसटीएफ की मानें तो 1 एकड़ से भी कम भूमि को कूट रचित दस्तावेज कर 20 एकड़ भूमि बना दिया गया। जिसे कई लोगों को प्लॉट काटकर कागजों पर बेज दिए गए। एसटीएफ की मानें तो इससे 400 परिवारों को यह भूखंड बेचे गए हैं। एसटीएफ को मिली शिकायत के बाद इस मामले में जांच की गई क्योंकि गोल्डन प्रोजेक्ट लिमिटेड ग्राम हरसोला पर किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक लगी है, लेकिन इसी बीच भू माफियाओं ने शांति पैराडाइस नाम की अवैध भूमि पर टाउनशिप बनाई और लोगों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर यहां पर प्लॉट बेच दिए गए। एसटीएफ ने इस मामले में सचिन सोनी, दमयंती बाई और शैलेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक भू माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है । फिलहाल एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ की मानें तो इस मामले में फर्जी रजिस्ट्री करने वाले कई अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है और शेष मामले में कार्रवाई जारी है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews