इंदौर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, जमकर किया हंगामा

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। जब नगर निगम की टीम अतिक्रमण को हटाने पहुंची तो झुग्गी बस्ती के लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए निगम की टीम के साथ जमकर हंगामा किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि एप्पल हॉस्पिटल के सामने नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव किया था और उसी के चलते टीम इलाके में पहुंची थी। नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही अतिक्रमण हटाए जाने से पहले कुछ विरोध प्रदर्शन सामने आया और रास्ता बाधित करने का भी प्रयास कुछ लोगों ने किया। जिन्हें समझा इसके बाद हटा दिया गया और अतिक्रमण के कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस का अमला पूरे समय मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ तैनात था।

[dgv_vimeo_video id=”917493963″]

[dgv_vimeo_video id=”917493068″]

अधिकारियों के मुताबिक झुग्गी के लोगों ने प्रोफेसर कॉलोनी में निजी जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में अभी तक कि गई कार्रवाई और आदेश मीडिया को बताते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही है। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया जिन्हें समझा कर हटाया गया और क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”917492461″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews