इंदौर DIG का सख्त रवैया- ‘अनावश्यक बाहर निकले तो होगी कार्रवाई’

इंदौर DIG का सख्त रवैया- ‘अनावश्यक बाहर निकले तो होगी कार्रवाई’

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

कोरोना वायरस के चलते कलेक्टर इंदौर द्वारा शहर को लॉक डाउन करने के आदेश का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश डीआईजी इंदौर डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को दिए गये। जिसके तहत आज सुबह 8 बजे से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। डीआईजी सभी के स्वास्थ्य के प्रति सजगता के आम जनता से अनुरोध किया है कि बहुत ही जरूरी होने पर ही घर से निकले नही पुलिस करवाई करेगी और लॉक डाउन नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। दूध, किराना, मेडिकल, सब्जी जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें चालू रहेगी। इसलिए भीड़ ने बढ़ाए, बहुत ही आवश्यक कारण होने पर ही घर से निकले, वाजिब कारण नहीं होने पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

डीआईजी के निर्देशों का सख्ती से हो रहा पालन
इंदौर डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशों का पालन शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सख्ती से किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज सुबह से शहर के अलग – अलग चौराहो पर बिना किसी कारण के निकले लोगो पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में इंदौर के सभी जिम्मेदार नागरिकों को ये ध्यान रखना आवश्यक होगा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के खिलाफ लड़ने के लिए शासन के नियमो का पालन करे ताकि वो पुलिस कार्रवाई से बच सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews