Indore  : पर्यटकों पर वन विभाग की सख्ती, गंदगी फैलाने पर जुर्माने देने के साथ करनी होगी सफाई 

indore

Indore : इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। ऐसे में इंदौर को स्वच्छ रखने के लिए कर्मचारी काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी गंदगी फैलाते हैं जिसकी वजह से इंदौर और आसपास के वन क्षेत्र खराब होते है और कर्मचारियों को भी डबल मेहनत करना पड़ती है। इन सबसे बचने के लिए और लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए हाल ही में वन विभाग ने अनोखा प्रयोग किया है।

बताया जा रहा है कि वन क्षेत्र में पिकनिक पार्टी मनाने जाने वाले पर्यटकों पर अब सख्ती की जाएगी। दरअसल पर्यटक पार्टी करने के बाद कचरा वहीं छोड़ देते हैं। साथ ही बचा हुआ खाना भी फेंक देते हैं। जिसे खाने के बाद जानवर बीमार हो जाते हैं। इन सब से बचने के लिए और वन क्षेत्र को साफ सुरक्षित रखने के लिए अब पर्यटकों पर सख्त निगरानी के साथ गंदगी करने वाले लोगों से कचरा भी साफ़ करवाया जाएगा। जी हां, जंगल को साफ-सुधरा बनाने के लिए वन विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है।

चोरल रेंज में आने वाले पर्यटन से कि शुरुआत – 

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने यह प्रयास चोरल रेंज में आने वाले पर्यटन से शुरू किया है। ऐसे में जो भी पर्यटक यहां पार्टी पिकनिक मनाने आएगा वो अब साफ सफाई का ध्यान रखेगा अन्यथा उनसे तुरंत साफ सफाई करवाई जाएगी। ये प्रयास अब तक मिली कई शिकायतों के बाद किया गया है। कुछ लोगों का कहना होता है कि पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई नहीं है। हर तरफ गंदगी देखने को मिलती है।

इस पर वन विभाग भी ध्यान नहीं देता है। इन सब शिकायत के सामने आने के बाद रेंजर रविकांत जैन ने शिकायतकर्ता से चर्चा की।  उसके बाद रेंज में आने वाले पर्यटन स्थलों की सफाई की योजना बनाई। जिसके चलते चोरल नदी-कालाकुंड क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पर्यटकों को पिकनिक मानने की छूट तो है लेकिन गंदगी करने पर उन्हें सफाई करने का कहा जा रहा है।

देना होगा जुर्माना – 

इसके अलावा वन समिति की बैठक में ग्रामीणों को बुला कर उन्हें संदिग्ध लोगों की जानकारी सांझा करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ये भी बात सामने आई है कि अब जो भी गंदगी फैलाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे में चोरल, सिमरोल, तिंछाफाल, पातालपानी, जानापाव सहित कई स्थान है जहां अब जुर्माना लगाया जाएगा। क्योंकि गंदगी, कचरा, बोतल पर्यवरण को नुकसान पहुंचाती है। इससे बचने के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews