नए कानून को लेकर इंदौर में हड़ताली ड्राइवरों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने मौके से खदेड़ा

indore police

Indore News : सड़क सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए हिट एंड रन कानून के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन जारी है जहां ड्राइवरों में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है इंदौर के विजय नगर चौराहे पर भी विरोध स्वरूप इकठ्ठा भीड़ सड़कों पर आने का प्रयास कर रही थी मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ने भीड़ को वहां से हटाया ताकि यातायात बाधित न हो सके साथ ही हड़ताली ड्राइवरों को मौके से खदेड़ा गया।

क्या है पूरा मामला

केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में सड़क सुरक्षा को लेकर हिट एंड रन बिल को लेकर इंदौर में ड्राइवरों ने जमकर प्रदर्शन किया और हड़ताली ड्राइवरों ने सड़क पर दौड़ रहे ऑटो, टैक्सी, बसों, ट्रकों को विजय नगर क्षेत्र में रोकना शुरू कर दिया जिससे जाम की स्थिति बन गई। हड़ताली ड्राइवर इकट्ठा हो गए और अपना मूवमेंट शुरू किया सड़क बाधित ना हो यही उद्देश्य को लेकर मौजूद भीड़ को सड़क से हटाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”899008052″]

इस मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो विजयनगर और अन्य पुलिस बल ने जहां हड़ताली ड्राइवरों को समझाया लेकिन जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने विजयनगर चौराहे पर हल्का बल प्रयोग किया और हड़तालियों को मौके से खदेड़ा इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून के विरोध में आंदोलन किया जा रहा था जिससे शहर का यातायात प्रभावित ना हो इसलिए यातायात को तुरंत सुगम किया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899007798″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews