एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर फूटा छात्रों का गुस्सा, जमकर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

mppsc

Indore News : एमपीपीएससी की परीक्षा देने वाले सैकड़ों अभ्यार्थियों ने आज इंदौर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए कराई गई परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने से छात्रों में रोष है। इसे लेकर आज छात्र सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोक सेवा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा और जल्द ही परिणाम घोषित करने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर आज भारी संख्या में एमपीपीएससी की परीक्षा देने वाले सैकड़ों अभ्यार्थी एकत्रित हुए जहाँ उन्होंने आयोग पर परीक्षा परिणाम में देरी करने का आरोप लगाया। आयोग के इस रवैए के चलते आज भारी संख्या में परिक्षार्थियों द्वारा आयोग के सामने अपनी बात रखने एकत्रित हुए थे। जहाँ उन्होंने आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं छात्रों का कहना है कि उनके द्वारा लंबे समय से 2019 परीक्षा परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”895771879″]

[dgv_vimeo_video id=”895772428″]

परिक्षार्थियों से ज्ञापन लेने के बाद लोकसेवा आयोग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। मगर एमपीपीएससी 2019 की परीक्षा का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है जिसका फैसला आना बाकी है इस कारण से परीक्षा परिणाम में देरी हो रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895772680″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews