रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर छात्र आमरण अनशन पर

रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर छात्र आमरण अनशन पर

इंदौर। 18 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे पूर्व छात्रों के सब्र का बांध टूट गया और अब खाली पड़े 5000 से ज्यादा रिक्त पदों पर नौकरी की मांग को लेकर वो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं । दरअसल इंदौर सहित 12 कृषि महाविद्यालय के छात्रों को वर्तमान सरकार और पूर्व सरकार से शिकायत है कि जब हजारों की संख्या में पद अलग-अलग कैटेगरी के कृषि के क्षेत्र में रिक्त पड़े हैं तो शासन क्यों उन पदों पर नियुक्तियां नहीं कर रहा है। यही मांग लेकर समस्त कृषि महाविद्यालयों ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 फरवरी से आंदोलन की राह पकड़ी थी और अब समस्त 12 कृषि महाविद्यालय में छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं

आपको बता दें की कृषि के क्षेत्र में अलग-अलग कैटेगरी में तकरीबन 5000 से ज्यादा पद रिक्त हैं और अब महाविद्यालयों से पास हुए छात्र शिक्षा पूरी कर लेने के बाद अब नौकरी की मांग कर रहे हैं। साल 2008 से अभी तक पूर्व और वर्तमान सरकार ने कोई भर्ती नहीं की है। इसीलिये इंदौर के कृषि महाविद्यालय में 3 छात्र अजय गांगले,देवेंद्र जाट और लक्षमण आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है की जब तक सरकार कोई लिखित में जवाब नहीं देती है, अनशन जारी रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews