
MPPSC News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां शहर के रेजिडेंसी स्थित मप्र लोक सेवा आयोग के कार्यालय के बाहर सैकड़ों छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने हाल ही में आयोजित होने वाली राज्य सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तारीख को बढ़ाने की मांग की।
मौके पर पहुंचा पुलिस बल
साल 2023 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 18 जनवरी 2024 को आया। वहीं मख्य परीक्षा का आयोजन 11 मार्च को होने वाला है। जिसमें छात्रों की आयोग से उसकी तारीख को बढ़ाने के साथ ही मप्र लोक सेवा आयोग साल 2024 में पदों को बढ़ाकर 500 करने की मांग थी। जिसके लिए आयोग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। वहीं छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही नजदीकी थाने का पुलिस बल भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहा। बता दें धरना प्रदर्शन तकरीबन 2 बजे से शुरू हुआ। इस दौरान छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हमारी मांगे मानी जानी चाहिए, क्योंकि हम भारत का भविष्य हैं।
[dgv_vimeo_video id=”910009966″]
[dgv_vimeo_video id=”910010065″]
[dgv_vimeo_video id=”910010359″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
