Indore News : देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर में बुधवार को छात्र नेता ने प्रदर्शन में अनोखा तरीका अपनाया और अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर कुलपति के समक्ष जा खड़े हुए हालांकि छात्र नेता को मोके पर मौजूद पुलिस का सामना करना पड़ा कुलपति तक पहुंचने के लिए कुछ समय के बाद कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन मुख्य द्वार पर आई और छात्र नेता से काली पट्टी बांधे जाने को लेकर सवाल करते हुए उनकी समस्या भी सुनी और ज्ञापन लेकर छात्र नेता को आश्वस्त किया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्धता रखने वाले कॉलेज के छात्रों को समय पर समस्याओं का समाधान नहीं मिलने संबंधित शिकायतों को लेकर छात्र नेता आंखों पर काली पट्टी बांधकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय लिखित शिकायत लेकर जा पहुंचे छात्र नेता को रोकने के लिए नजदीकी थाने का पुलिस बल पूरे समय मौका पर मौजूद रहा और छात्र नेता कुलपति से मिलने के लिए बेताब दिखाई दिए काफी जद्दोजहद के बाद कुलपति खुद छात्र नेता से समस्याएं सुनने मुख्य द्वार पर पहुंची और लिखित ज्ञापन लेकर हो रही असुविधा को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

[dgv_vimeo_video id=”905926724″]

[dgv_vimeo_video id=”905925807″]

मीडिया से बात करते हुए कुलपति ने यह भी कहा कि व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से व्यवस्थित है और आ रही समस्याओं को जल्द ठीक किया जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905925513″]