
Indore News : इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में करीब 250 मेडिकल टीचर्स की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रद्द कर दी गई है। जिसे लेकर MGM डॉक्टर संजय दीक्षित ने मीडिया को कारण बताते हुए बताया कि, टीचर्स एशोसिएशन ने एक लिखित नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने आगामी दिनों में हड़ताल पर जाने की बात कही है। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया। साथ ही, एक पत्र भी जारी किया गया है।

कलेक्टर को दी लिखित जानकारी
बता दें कि इससे पहले भी इस मामले में एशोसिएशन ने इंदौर कलेक्टर को लिखित जानकारी दी है। दरअसल, इन लोगों ने आगामी 1 तारीख से अपने आंदोलन की रूपरेखा सौंपी थी। डीपीसी और प्रशसनिक अधिकारियों के दखल की मांग को लेकर एशोसिएशन इस कदम को उठा रहा है। क्योंकि जब प्रदेश के 10 हजार चिकित्सक आंदोलन पर जाएंगे तब स्वास्थ के क्षेत्र में परेशानी ना हो इसी के चलते छुट्टियों को रद्द किया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”822453706″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

