Swachh Survekshan 2023 : ये है स्वच्छ इंदौर प्रतियोगिता में भाग लेने की आखिरी तारीख, जानें डिटेल्स

Swachh Survekshan

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) नगर पालिका निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan 2023) के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित (Swachh Indore competition) की जा रही है। ये प्रतियोगिता 5 श्रेणियों में 8 विषयों पर आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नागरिक स्वच्छता संबंधित जिंगल, मूवी, पोस्‍टर-ड्रॉइंग, वॉल पेंटिंग व नुक्‍कड़ नाटक श्रेणी में अपनी प्रविष्टियां भेजे सकते हैं। इसकी जानकारी इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल द्वारा दी गई है।

Must Read : Khandwa : 6 साल की मासूम के साथ मौलाना ने की गंदी हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया है कि ये प्रतियोगिता 8 विषयों पर की जाएगी। जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्ट‍िक मुक्त इन्दौर, सफाई मित्र सुरक्ष‍ित शहर, 6 बिन सेग्रिगेशन, इन्दौर रहेगा नम्बर-1, होम कम्पोस्ट‍िंग, वायु गुणवत्ता सुधार, 3-R रिड्यूस, रेयूस, रीसायकल और मेरा थैला मेरे साथ #BYR पर भाग ले सकते हैं। खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को जितने पर पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके लिए 3 पुरस्कार रखे गए है। जिसमें से पहला 25 हजार रू, दूसरा 15 हजार रू 10 हजार रू का रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप अपनी प्रविष्ट‍ि इंदौर 311 ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। इसमें पहले आपको 5 श्रेण‍ियों में आठ विषयों में से किसी भी विषय को चुनना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर रखी गई है। 20 नवंबर तक आप अपनी प्रविष्ट‍ि भेज सकेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews